ट्रक में भरी लोहे की शीट्स सरकने से पीछे बैठे तीन लोगों की मौत, एक घायल
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक में भरी लोहे की शीट्स सरकने से ट्रक के पीछे बैठे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। ट्रक उत्तर प्रदेश के आगरा से सिवनी आ रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक आगरा से सिवनी की ओर …
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक में भरी लोहे की शीट्स सरकने से ट्रक के पीछे बैठे तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। ट्रक उत्तर प्रदेश के आगरा से सिवनी आ रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रक आगरा से सिवनी की ओर जा रहा था।
तभी, सैंया पर उन्हें फूलमाला वाले पांच लोग मिले और उन्होंने सिवनी छोडने के नाम पर लगभग दो हजार में सौदा तय किया और चालक के कहने पर ट्रक के पीछे बैठ गये। बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे में था उसने एक स्थान पर तेज चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगाए, तभी ट्रक में सवारी बनकर बैठे तीन युवकों पर ट्रक में भरी लोहे की शीट्स सरक कर आ गिरी।
इससे तीनों युवकों के गर्दन कटने उनकी मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बताया जाता है कि ट्रक से रोने की आवाज सुनकर डबरा के एक होटल पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उसे पूरी जानकारी घायलों ने दी। पुलिस ने बाद में ट्रक से युवकों के शव निकलवाये। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतकों की पहचान चंदन सिंह, सोनपाल कुशवाह दोनों निवासी रामपुरा सैंया आगरा और रघुवीर सिंह निवासी बकावर खैरागढ आगरा के रुप में हुयी है। वहीं करतार सिंह के पैरों में चोट है उसे उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है। एक अन्य कन्हैया लाल मामूली चोटिल हुआ है।
ये भी पढ़ें-
