मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत
पुणे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक कंटेनर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे खोपोली क्षेत्र के बोरघाट के पास हुआ, जब कंटेनर ट्रक चालक …
पुणे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह एक कंटेनर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे खोपोली क्षेत्र के बोरघाट के पास हुआ, जब कंटेनर ट्रक चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर व्यस्त मार्ग पर चार अन्य वाहनों से जा टकराया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य वाहन के तीन यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें पड़ोसी नवी मुंबई के कामोठे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े-
संजय राउत बोले- क्या ईडी गुजरात में ‘सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी’ की भी जांच करेगी
