हल्द्वानी: लगातार बिगड़े मौसम से बढ़ गया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में पिछले कई दिनों से बढ़ रही ठंड की वजह से यहां वायरल बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रहा है। शहर के सरकारी अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। नगर के प्रमुख सरकारी अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 100 से 200 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में पिछले कई दिनों से बढ़ रही ठंड की वजह से यहां वायरल बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रहा है। शहर के सरकारी अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

नगर के प्रमुख सरकारी अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 100 से 200 मरीज बीडी पांडे अस्पताल में दिखाने आ रहे हैं। वही, मौसम परिवर्तन के कारण श्वास और दमा के रोगियों की मुसीबत बढ़ते जा रही है।

रेस्पिरेट्री वायरल (कोल्ड वायरल) भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बीडी पांडे अस्पताल पीएमएस डॉ. केएस धानी ने बताया कि बीडी पांडे जिला अस्पताल के रेस्पिरेट्री वायरल (कोल्ड वायरल) फैल रहा है। इसमें तेज बुखार, बदन दर्द, थकान, गला खराब, सूखी खांसी, ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा होने लगता है।

मौसम परिवर्तन के चलते दमा, हृदय रोग सर्दी जुखाम, बुखार और गले में खराश के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। वही दमा और हृदय रोग के मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। इधर हल्द्वानी में इन दिनों गर्मी बढ़ रही है। जिसके साथ ही सर्दी और बुखार के मरीज यहां भी बढ़ रहे हैं।

यहां सरकारी अस्पतालों में वायरल फीवर के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल ने बताया कि इस समय मौसम परिवर्तन हो रहा है। पिछले कुछ दिनों मौसम भी साफ बना हुआ है। जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस वजह से लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बदलता मौसम लोगों को ज्यादा बीमार करता है।

संबंधित समाचार