हल्द्वानी: चुनाव निपटे अब बोर्ड परीक्षाओं की बारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदान खत्म होने के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में तेजी आ जाएगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिए की परीक्षाओं के लिए तिथि और स्कीम भी जारी कर दी है। इससे पहले ही शिक्षा विभाग ने 114 बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बना दिए थे। इसमें से 39 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मतदान खत्म होने के बाद अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में तेजी आ जाएगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिए की परीक्षाओं के लिए तिथि और स्कीम भी जारी कर दी है।

इससे पहले ही शिक्षा विभाग ने 114 बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बना दिए थे। इसमें से 39 परीक्षा केंद्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के बाद भी शिक्षा अधिकारी इन परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर यहां कमियों को दूर करने में लगे हुए थे।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 28 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं कराने की घोषणा की इसी सप्ताह की है । इसी के साथ बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम भी लागू कर दी। स्कीम के तहत 28 मार्च से 18 अप्रैल तक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिए की परीक्षाएं होगी। परीक्षा की तिथि और स्कीम आने के बाद परीक्षार्थियों ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया. लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव कार्य में लगे होने के कारण वह व्यवस्थाओं में ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे।

सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद अब शिक्षा विभाग के अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं के तैयारी में जुट जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि फरवरी माह की शुरूआत में ही परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इसी का नतीजा था कि फरवरी में ही परीक्षाओं के लिए 114 केंद्र बनाए गए। इसमें से 39 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया।

ताकि यहां ज्यादा ध्यान दिया जा सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। जिन परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का अभाव है वहां उन्हें पूरा कराया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो जाएगी।

 

26 अप्रैल से होगी सीबीएसई की परीक्षाएं
हल्द्वानी। सीबीएसई की टर्म-2 की परीक्षाओं 26 अप्रैल से होगी। इसके लिए बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी डालउनलोड कर दिए हैं। विद्यार्थियों ने इन सैंपल पेपरों के आधार पर अपनी पढ़ाई शुरू कर दी है। कोविड के कारण परीक्षाएं होगी या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ था। पिछले दिनों बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि निर्धारित कर परीक्षार्थियों की असमंजस वाली स्थिति को समाप्त कर दिया। बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए स्कीम भी जारी कर दी है। महामारी के कारण सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाओं को दो बार में कराने का निर्णय लिया था। इसी निर्णय के तहत 26 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षार्थियों को उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी जहां उन्होंने पहले टर्म की परीक्षाएं दी थी। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि परीक्षाएं ठीक समय पर हो रही है। इसकी तैयारी तो पहले ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन बोर्ड द्वारा तिथि निर्धारित करने के बाद तैयारियों में तेजी आ गई है। विद्यार्थी का रिवीजन शुरू हो गया है। इस बार अच्छा परीक्षा परिणाम आने की उम्मीद है।

 

 

 

संबंधित समाचार