हल्द्वानी: बेटियों के लिए 63 हजार ने खुलवाए सुकन्या योजना के खाते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या योजना में हल्द्वानी जोन से 63108 परिवार लाभ ले रहे हैं। इसमें हल्द्वानी में 9839, रामनगर में 5800 व काशीपुर में 6300 लोग 2015 से अब तक इस योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं। हल्द्वानी के पोस्टमास्टर यतीन्द्र कुमार बमेठा ने बताया कि पोस्ट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई सुकन्या योजना में हल्द्वानी जोन से 63108 परिवार लाभ ले रहे हैं। इसमें हल्द्वानी में 9839, रामनगर में 5800 व काशीपुर में 6300 लोग 2015 से अब तक इस योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं। हल्द्वानी के पोस्टमास्टर यतीन्द्र कुमार बमेठा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में इस योजना के तहत रोजाना खाते खुलवाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत योजना है।

इसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत लॉन्च किया गया है। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह बच्ची के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक जारी रखा जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है।

250 रुपये में खुल जाता है खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खोला जा सकता है। करेंट फिस्कल ईयर में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक 1.5 लाख रुपये तक सालाना जमा कर सकते हैं। फिलहाल इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में कोई भी शख्स अपनी दो बेटियों के लिए अकाउंट खुलवा सकता है। 21 साल की उम्र में बेटियां इस अकाउंट से पैसा निकाल सकती हैं। इस स्कीम में 9 साल 4 महीने में जमा दोगुना हो जाएगा।

संबंधित समाचार