रुद्रपुर: रोडवेज परिसर में गार्ड और इंजीनियर पर लाठियों से हमला
रुद्रपुर, अमृत विचार। मतदान दिवस की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज परिसर में कुछ बदमाशों द्वारा लाठी डंडों से इंजीनियर और गार्ड पर हमला करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार बदमाश निर्माण एजेंसी के इंजीनियर और गार्ड को पीटने के बाद धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मतदान दिवस की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रोडवेज परिसर में कुछ बदमाशों द्वारा लाठी डंडों से इंजीनियर और गार्ड पर हमला करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार बदमाश निर्माण एजेंसी के इंजीनियर और गार्ड को पीटने के बाद धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सीआरएस इन्फ्रोटक प्राइवेट लिमिटेड के साइड इंजीनियर देवाशीष मुदुली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पीपीपी मोड पर बस अड्डा रुद्रपुर का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। 14 फरवरी की देर रात कार सवार दो से तीन बदमाश प्रवृति के युवक जबरन बस अड्डे के गेट में घुसने की कोशिश करने लगे, वहां तैनात गार्ड अनुराग यादव ने उन्हें रोका तो युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंचा कार सवार युवक के साथी भी दूसरे गेट से लाठी-डंडे लेकर घुस गए और अचानक हमला शुरू कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने निर्माणाधीन एजेंसी सीआरएस के सीएमडी को भी जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बस अड्डे का काम छोड़ने की चेतावनी दी। कार सवार बदमाशों के हमले में सीआरएस कंपनी के साइड इंजीनियर एवं गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा घायलों को जिला अस्पाताल में लाया गया। साइड इंजीनियर देवाशीष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
– साइड इंजीनियर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही रोडवेज पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटना क्रम देखा जा रहा है। सीसीटीवी के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
-अभय सिंह, सीओ सदर
