लखनऊ: पुलिस को मिली सफलता, 126 दुर्लभ कछुओं समेत चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से 126 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वाराणसी के कैंट स्टेशन से बोरे में भरकर कछुए ले जा रहे इस गिरोह के चार सदस्यों को …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से 126 दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वाराणसी के कैंट स्टेशन से बोरे में भरकर कछुए ले जा रहे इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सदस्यों में चंडीगढ़ निवासी राजू व बाबूलाल, पश्चिम बंगाल के वर्धमान का निवासी गोपाल सरकार और मुख्य सप्लायर जौनपुर के मछलीशहर का निवासी असलम खां उर्फ जुम्मन शामिल हैं।

आरोपी ने बताया कि वो करता है कछुओं का पालन, बड़ा होने पर बेंच देता है

पूछताछ के क्रम में पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि असलम खां उर्फ जुम्मन क्षेत्रीय स्तर पर ही कछुओं का पालन करता है और कछुओं के बड़े होने पर पर तस्करों को बेचता है। इससे पूर्व भी गिरोह के तस्करों को असलम 10-15 बार कछुओं की बड़ी खेप बेच चुका था। वहीं तस्करों ने बताया कि वे इन कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को बेचते थे। जहां से इन्हें बांग्लादेश के रास्ते चीन, हांगकांग, मलेशिया आदि देशों को सप्लाई किया जाता था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सड़क किनारे पेड़ काट रहे युवकों को वन विभाग ने दी क्लीन चिट, ग्रामीणों में रोष

संबंधित समाचार