सितारगंज: लापता बुजुर्ग का शव पुलिया के नीचे मिला
सितारगंज, अमृत विचार। सप्ताह भर से लापता बुजुर्ग का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। गुरुवार को एनएच-74 पर आरके ढाबा के सामने पुलिया के नीचे पानी में शव पड़ा होने की सूचना पर एसआई गंगाराम सिंह गोला मय …
सितारगंज, अमृत विचार। सप्ताह भर से लापता बुजुर्ग का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। गुरुवार को एनएच-74 पर आरके ढाबा के सामने पुलिया के नीचे पानी में शव पड़ा होने की सूचना पर एसआई गंगाराम सिंह गोला मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। ,
उन्होंने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो पता चला कि शव ग्राम जमौर भिलइया थाना खटीमा निवासी रामपाल सिंह (65) पुत्र नत्थूलाल हैं और यहां दड़हा गांव स्थित उत्तरांचल कालोनी में रहते थे। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने गुरुवार को ही कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि वह पिछले दस फरवरी से लापता हैं। बताया कि मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
