कामकाज हुआ सामान्य : मतदान के बाद पटरी पर लौटा कामकाज, फाइल निपटाने में जुटे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। एक-डेढ़ माह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने 14 फरवरी को मतदान कराने में फर्ज निभाया। अगले दो दिन अवकाश के बाद गुरुवार से अधिकारी अपने कार्यालय में बैठ सामान्य कामकाज निपटाने में जुट गए। विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते हर सरकारी विभाग में सामान्य कामकाज ठप सा हो …

मुरादाबाद/अमृत विचार। एक-डेढ़ माह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने 14 फरवरी को मतदान कराने में फर्ज निभाया। अगले दो दिन अवकाश के बाद गुरुवार से अधिकारी अपने कार्यालय में बैठ सामान्य कामकाज निपटाने में जुट गए। विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते हर सरकारी विभाग में सामान्य कामकाज ठप सा हो गया था। कोई भी अपना काम लेकर आता तो कभी अधिकारी नदारद तो कभी कर्मी की कुर्सी खाली। बस एक ही रटा रटाया जवाब मिलता था कि सभी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं। मतदान के बाद आइए। मतदान समाप्ति के बाद लंबे समय के बाद अधिकारी पूरे समय अपने कार्यालय में बैठे तो लंबित काम की फाइलें निकलवाकर उसे निपटाने में जुट गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में भूतल पर जिला सर्विलांस अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव अपनी सीट पर मिले। वह कोरोना जांच और नये मरीजों के बारे में पटल के कर्मी से जानकारी ले रहे थे। वहीं, प्रथम तल पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमसी गर्ग अपने कक्ष में बैठे मिले, वह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय शर्मा के साथ विभागीय काम पर चर्चा कर रहे थे। बोले कि मतदान खत्म होने के बाद लंबित कामों में गति लाने पर जोर है। सभी को निर्देश दिया है कि काम में तेजी लाएं।

चुनाव के बाद कोई दफ्तर पहुंची तो किसी ने ली छुट्टी

कार्यालय में मौजूद सीडीओ आनंदवर्धन।

दोपहर साढ़े 12 बजे : विधान सभा चुनाव के दो दिन बाद दफ्तर खुले। विकास भवन में सीडीओ आनंदवर्धन अपने कक्ष में मिले। उन्होंने बताया कि चुनाव में व्यवस्था के चलते काफी कार्य रुके हुए हैं। ऐसे में काम निपटनाने में लगे है। वहीं जल्द मतगणना की प्रशिक्षण के लिए रुपरेखा तैयार की जाएगी। बताया कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही व गैरहाजिर रहने वाले कार्मिकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। ऐसे में वेतन कटौती से लेकर कानून कार्रवाई की जाएगी। बताया कि प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में दो जिलों में सर्वाधिक मतदान हुआ है।

चुनाव ड्यूटी के बाद पहुंचे सीडीओ

फाइलों की जांच करतीं डीपीओ अनुपमा।

दोपहर 1 बजे बजे : कार्यालय में डीपीओ अनुपमा शांडिल्य फाइलों की जांच करती नजर आई। वहीं इस बाबत जब बात की तो उन्होंने बताया कि चुनावी प्रशिक्षण में काफी व्यवस्था रही। अब कार्यालय के काम समेटने हैं। बताया कि जल्द आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती समेत पोषाहार अभियान भी अगले महीने से सक्रिय हो जाएंगे।

 

संबंधित समाचार