IND vs WI: तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, बीसीसीआई ने दिया बायो-बबल ब्रेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के बायो बबल से ब्रेक दिया है। अब पंत भी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम T-20 मैच में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वह श्रीलंका …

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच से पहले विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम के बायो बबल से ब्रेक दिया है। अब पंत भी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम T-20 मैच में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी ​टीम का ​हिस्सा नहीं होंगे।

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला भी जीत लिया है, जिसके चलते यह सीरीज यही पर भारत के पक्ष में जा चुकी है।  जानकारी यह भी है कि ऋषभ पंत को भी तीसरे टी20 मुकाबले से आराम दिया गया है। पंत ने भी दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी।

वहीं बीसीसीआई ने श्रीलंका टीम के आने वाले भारत दौरे के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। अब पहला टी20 मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा और अगले दो मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। इसके अलावा पहला टेस्ट मैच अब 4 से 8 मार्च के बीच मोहाली में खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 12-16 मार्च के बीच बेंगलुरु में होगा।

 

ये भी पढ़ें : BCCI ने कोहली को तीसरे टी-20 से पहले दिया ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे

 

संबंधित समाचार