बरेली: डूबने के चार दिन बाद रामगंगा में उतराता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर के भरत लाल माघ की पूर्णिमा पर रामगंगा के किनारे कैलास गिरि मढ़ी के घाट पर पूर्णमासी पर स्नान करने गए थे और तैरते समय गंगा में डूब गए। शनिवार को चार दिन बाद गंगा में उतराते उनका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

बरेली, अमृत विचार। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर के भरत लाल माघ की पूर्णिमा पर रामगंगा के किनारे कैलास गिरि मढ़ी के घाट पर पूर्णमासी पर स्नान करने गए थे और तैरते समय गंगा में डूब गए। शनिवार को चार दिन बाद गंगा में उतराते उनका शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

यहां बता दें कि अब से चार दिन पहले केसरपुर के खूबकरन लाल का 22 वर्षीय इकलौता पुत्र रामगंगा नदी के कैलास गिरि बाबा की मढ़ी के निकट घाट पर गंगा स्नान करने गए था। उनके साथ उनके कुछ रिश्तेदार और परिवारी जन भी थे। लेकिन रामगंगा नदी में तैरते समय भरत लाल डूब गए। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला । तीन दिन तक लगातार थाना पुलिस और पीएसी गोताखोरों की मदद से भरत लाल को तलाशती रही। पीएसी ने स्ट्रीमर का भी सहारा लिया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार को चौथे दिन मुरादाबाद की पीएसी की 23 वीं बटालियन के गोताखोरों ने गंगा में स्ट्रीमर दौड़ाई। बताते हैं उसके कुछ देर बाद अचानक भरत लाल का शव ऊपर उतराते दिख गया। पीएसी के जवानों ने तुरंत थाना अध्यक्ष सिरौली को शव मिलने की सूचना दी। इस पर थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार मय फोर्स के राम गंगा किनारे पहुंच गए।

पुलिस ने पीएसी की मदद से स्ट्रीमर के माध्यम से गंगा से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर शव मिलने के बाद खूब करन के घर में हाहाकार मचा हुआ है। क्योंकि भरत लाल ही इकलौता परिवार के भरण-पोषण का सहारा था। जो रामगंगा में डूब गया।

भरत लाल का शव मिल गया है। भरत लाल जहां डूबा थी, वहां गहरा गड्ढा था। हो सकता है कि डूबने के बाद शव रेत से ढक गया हो।जिसके चलते शव गड्ढे से ऊपर नही आ सका। आज पीएसी के जवानों ने वही स्ट्रीमर दौड़ाया तो रेत ऊपर से हटा होगा और शव ऊपर आ गया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।- अश्विनी कुमार, एसओ, सिरौली

इसे भी पढ़ें-

बरेली: स्मैक तस्कर फैजान की कोठी पर चला बुलडोजर

 

संबंधित समाचार