उत्तराखंड घूमने आए फिल्मी खलनायक रंजीत ने यहां की सड़कों को लेकर कही ये बात…
काशीपुर, अमृत विचार। सड़कों व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के कारण फिल्म जगत के लिए क्षेत्र से दूरियां बनाए हुए हैं। मशहूर विलेन रंजीत ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी उत्तराखंड निर्माण के 21 साल बाद आज भी बरकरार है। खूबसूरती के बावजूद भी वह यहां आना पसंद …
काशीपुर, अमृत विचार। सड़कों व मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के कारण फिल्म जगत के लिए क्षेत्र से दूरियां बनाए हुए हैं। मशहूर विलेन रंजीत ने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी उत्तराखंड निर्माण के 21 साल बाद आज भी बरकरार है। खूबसूरती के बावजूद भी वह यहां आना पसंद नहीं करते हैं।
शुक्रवार को देवभूमि की वादियों का लुत्फ उठाकर काशीपुर होकर वापस जाते बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत ने कुछ पल रुक कर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत से जुड़े लोगों के लिए यहां इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा होता तो वह कहीं नहीं जाते। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां की लोकेशन अच्छी है, यदि यहां की सड़कें और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो जाए तो फिल्म इंडस्ट्री के लोग उत्तराखंड में भी फिल्म बनाने आएंगे।
वहीं, बीते दिनों स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जो इस धरती पर आया है वह तो जाएगा ही, लेकिन अपने लोगों के जाने का अफसोस तो होता ही है। दोनों का अचानक इस तरह से चले जाना बहुत दुख की बात है। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकारों के बारे में उन्होंने कहा कि उनका पिता और गुरु इंटरनेट व गूगल है। वह हर बात गूगल से पूछते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम अनुभवी होने के नाते कुछ बोलेंगे तो वह बोलेंगे कि यह पुराने जमाने के व्यक्ति हैं।
