हल्द्वानी: एसटीएच में उपचार के दौरान बंदी की मौत, बीमार होने पर मिली थी जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान एक बंदी की मौत हो गई। बीमारी के चलते बंदी को शुक्रवार को जमानत दी गई थी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी नगर निकट मंसा देवी मंदिर इज्जत नगर बरेली निवासी दीपक वाजपेयी (36) पुत्र रामानन्द वाजपेयी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान एक बंदी की मौत हो गई। बीमारी के चलते बंदी को शुक्रवार को जमानत दी गई थी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार कर्मचारी नगर निकट मंसा देवी मंदिर इज्जत नगर बरेली निवासी दीपक वाजपेयी (36) पुत्र रामानन्द वाजपेयी को लालकुआं पुलिस ने लूट के मामले में 28 फरवरी 2021 को हल्द्वानी जेल में भेजा था। बीती 12 फरवरी को उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया।

इस पर जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि बंदी के लीवर में इंफेक्शन था। परिजनों ने उसके उपचार के लिए हाईकोर्ट में अपील की थी। बीते शुक्रवार को उसे उपचार के लिए जमानत मिली थी। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार