कानपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीआरओ को पुलिस ने उठाया, बाद में छोड़ा
कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीआरओ आदित्य त्रिवेदी मित्र अभिमन्यु के साथ वोट डालने बर्रा दो स्थित आरएस एजुकेशन सेंटर पहुंचे। मतदान के बाद वह सेंटर के बाहर सेल्फी ले रहे थे। चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों में इस बात को लेकर बहस हो गई। विवाद …
कानपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पीआरओ आदित्य त्रिवेदी मित्र अभिमन्यु के साथ वोट डालने बर्रा दो स्थित आरएस एजुकेशन सेंटर पहुंचे। मतदान के बाद वह सेंटर के बाहर सेल्फी ले रहे थे। चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों में इस बात को लेकर बहस हो गई।
विवाद बढ़ते ही पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर बर्रा थाना ले आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। उच्चाधिकारियों ने यह कहते हुए दोनों को छोड़ने का आदेश दिया कि सेंटर के बाहर सेल्फी लेने पर रोक नहीं है। इसके बाद उनको छोड़ दिया गया। एसीपी गोविद नगर आलोक सिह ने बताया कि मामूली विवाद था। उसे खत्म करा दिया गया है।
सतीश महाना की सीआरपीएफ जवान से झड़प
वहीं कानपुर के ही जरौली में पोलिग स्टेशन के बाहर सीआरपीएफ के जवानों की कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जवान ने उन्हें गाली दी। कैबिनेट मंत्री सीधे जवान के पास पहुंचे और चेताया कि वह अभद्रता न करे। कुछ जवान बीच-बचाव कराते रहे। स्थिति टकराव में बदलने लगी। स्थानीय पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
आदर्श मतदान स्थल पर अव्यवस्था
इसके अतिरिक्त कानपुर के तिलक नगर का एमजी इंटर कॉलेज पिछले तीन चुनावों से आदर्श मतदान स्थल बनता आ रहा है। इस बार भी इसे आदर्श मतदान स्थल बनाया गया, लेकिन यहां न तो सजावट हुई, न ही सेल्फी प्वाइंट, कुर्सियों, सोफे, चाय, कॉफी व पानी की व्यवस्था दिखी। मतदान स्थल को गोद लेने वाले रोटरी क्लब ऑफ कानपुर मेट्रो के अध्यक्ष विजय पुरवार ने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी की थी, लेकिन प्रशासनिक अफसरों और वहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें कुछ नहीं करने दिया।
यह भी पढ़ें: अमरोहा : अचानक झोपड़ी में लगी आग हजारों का नुकसान, किसान ने लगाई न्याय की गुहार
