UP Election 2022: सभी दलों के दिग्गज आज हरदोई में डालेंगे डेरा, शाम 6 बजे से बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार
हरदोई। जिले में सोमवार की शाम 6:00 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा चौथे चरण में बुधवार को जिले में वोट डाले जाएंगे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज विभिन्न दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने आ रहे हैं। गौरतलब हो जिले में चौथे चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी …
हरदोई। जिले में सोमवार की शाम 6:00 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा चौथे चरण में बुधवार को जिले में वोट डाले जाएंगे चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज विभिन्न दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने आ रहे हैं।
गौरतलब हो जिले में चौथे चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी सोमवार की शाम 6:00 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा प्रचार के अंतिम दिन सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं इसी क्रम में
सीएम योगी आदित्यनाथ शाहाबाद व मल्लावां में जनसभा करेंगे।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सण्डीला में, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी माधौगंज में, डिप्टी सीएम केशव मौर्या हरपालपुर में ,बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा व नकुल दुबे की सांडी व सवायजपुर में जनसभा करेंगे।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट कछौना में रोड शो करेंगे।कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद करेंगे सवायजपुर में डोर टू डोर कैंपेन मैं भाग लेंगे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा गोपामऊ पिहानी में करेंगी जनसभा।
मंगलवार को पार्टियां रवाना करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है राजस्व कर्मी व अन्य विभागों के कर्मी मतदान सामग्री की पैकिंग आदमी लगे हुए हैं पार्टियों को ले जाने के लिए वाहनों को अधिग्रहित कर पार्टी रवाना स्थल पर जमा कर लिया गया है।
सोमवार की शाम से चुनाव प्रचार थमने के साथ ही शराब की दुकानें भी बंद हो जाएंगी जो मतदान के बाद ही खुलेंगी। चुनाव में शराब का प्रयोग न हो इसके लिए आपकारी विभाग दुकानों पर छापामारी कर रहा है दुकानों पर किसी भी एक व्यक्ति को निर्धारित सीमा से अधिक शराब देने की पूर्ण मना ही कर दी गई है।
पढ़ें- Russia-Ukraine Crisis : व्लादिमीर पुतिन से मिलने को तैयार हुए जो बाइडेन, रखी ये शर्त
