हल्द्वानी: टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, वजह जानने को जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक टेंपो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंद्रानगर बड़ी रोड एक मिनार मस्जिद के पास रहने वाला वसीम (23) पुत्र मोहम्मद उमर यहां अपने बड़े भाई सलीम और भाभी के साथ रहता है। बताया जा रहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक टेंपो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इंद्रानगर बड़ी रोड एक मिनार मस्जिद के पास रहने वाला वसीम (23) पुत्र मोहम्मद उमर यहां अपने बड़े भाई सलीम और भाभी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि पेशे से टेंपो चालक वसीम ने घर में फांसी लगा ली। उसे फंदे से लटकता उसकी भाभी ने देखा। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से आनन फानन में वसीम को बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक को भाभी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौत की वजह का पता नही चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार