UP Election 2022: बस्ती में बसपा प्रत्याशी को सिक्के से तौलने पर लगा मुकदमा
बस्ती। जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी को सिक्के से तौलने के मामले में पैकोलिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा कप्तानगंज से बसपा प्रत्याशी जहीर अहमद उर्फ जिम्मी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां उनके समर्थकों ने …
बस्ती। जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी को सिक्के से तौलने के मामले में पैकोलिया थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा कप्तानगंज से बसपा प्रत्याशी जहीर अहमद उर्फ जिम्मी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां उनके समर्थकों ने उन्हें तराजू पर बैठा कर सिक्कों से तौला। इस मामले मे प्रत्याशी जके विरूद्व धारा 188,177 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पढ़ें- अदालत ने देश में एक समान पाठ्यक्रम लाने की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा
