हल्द्वानी: पेपर देकर लौट रहे छात्रों पर धारदार हथियार से हमला, दो के सिर फटे
अमृत विचार, हल्द्वानी। पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों पर कुछ लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। इससे दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पदमपुर रैकुनी गौलापार …
अमृत विचार, हल्द्वानी। पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों पर कुछ लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। इससे दोनों छात्र बुरी तरह घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पदमपुर रैकुनी गौलापार निवासी किशोर हल्द्वानी के एक स्कूल में 11वीं का छात्र है। छात्र की मानें तो बीती 21 फरवरी को वह अपने सहपाठी मित्र के साथ स्कूल से परीक्षा देकर लौट रहा था। बाइक सवार दोनों दोस्त अभी नगर निगम के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए स्कूटी सवार सिवांश रावत और गौरव पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों दोस्तों को हमलावरों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से बुरी तरह से पीटा। जिससे दोनों दोस्तों के सिर फट गए। वहां मौजूद जनता व पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोस्तों की जान बचाई और घटना को अंजाम देने वाले जान की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल छात्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
