सीतापुर: शतरंज की चालों में चैंपियन बने आयुष वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन द्वारा आयोजित प्राइमरी और सीनियर वर्ग के शिक्षकों के मध्य संपन्न शतरंज चौंपियनशिप प्रतियोगिता में आयुष वर्मा ने अभिषेक यादव को हराकर चौंपियन बने। बीते मंगलवार को अयोजित शतरंज प्रतियोगिता के पहले चार क्वार्टर फाइनल्स में अंशु गुप्ता ने अजय सिंह को, आयुष वर्मा ने सुशील कुमार को, अभिषेक यादव …

महमूदाबाद/सीतापुर। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन द्वारा आयोजित प्राइमरी और सीनियर वर्ग के शिक्षकों के मध्य संपन्न शतरंज चौंपियनशिप प्रतियोगिता में आयुष वर्मा ने अभिषेक यादव को हराकर चौंपियन बने। बीते मंगलवार को अयोजित शतरंज प्रतियोगिता के पहले चार क्वार्टर फाइनल्स में अंशु गुप्ता ने अजय सिंह को, आयुष वर्मा ने सुशील कुमार को, अभिषेक यादव ने नितिन कुमार को और रवि मिश्र ने जितेंद्र कुमार को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पहले सेमीफाइनल में अभिषेक यादव ने रवि मिश्र और आयुष वर्मा ने अंशु गुप्ता को हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। 35 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर के बाद आयुष वर्मा ने अभिषेक यादव को करारी शिकस्त देकर चौंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया।

शतरंज चौम्पियन आयुष वर्मा को सीता ग्रुप के चेयरमैन आरके वाजपेयी, वाइस चेयरमैन आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर, जूनियर वर्ग प्रधानाचार्य अनंत रत्नम, आरजे वर्मा, आदर्श जायसवाल, एसआर वर्मा, अवनीश अवस्थी, राकेश शुक्ल, नवनीत पांडेय, एसपी पाण्डेय ने प्रतिभागियों और विजेता को बधाई दी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: शिक्षिका के कहने पर शौक को बनाया आय का जरिया, बनाई अपनी अलग पहचान

संबंधित समाचार