कालाढूंगी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बैलपड़ाव क्षेत्र में गई थी। वहां पर 6 फरवरी को आरोपी रवि सैन ने उसके साथ …

कालाढूंगी, अमृत विचार। कालाढूंगी क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बैलपड़ाव क्षेत्र में गई थी। वहां पर 6 फरवरी को आरोपी रवि सैन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। 14 फरवरी को जब नाबालिग अपने मामा के परिवार के साथ भतरौजखान एक शादी समारोह में गई थी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने पूरी घटना मां को बताई। इसके बाद महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार