आगरा: पत्नी के प्यार में पति ने खुद को लगा ली आग, कहा- नहीं रह सकता जीवन संगिनी के बगैर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के थाना एत्मादुद्दौला के नरायच स्थित ज्वाला नगर में एक पति ने पत्नी के प्यार में परेशान होकर खुद को आग लगा ली। वहीं शख्स के चिल्लाने पर परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। युवक को …

आगरा। जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के थाना एत्मादुद्दौला के नरायच स्थित ज्वाला नगर में एक पति ने पत्नी के प्यार में परेशान होकर खुद को आग लगा ली। वहीं शख्स के चिल्लाने पर परिजन और आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि युवक की पत्नी तीन साल से मायके में रह रही थी। जिससे युवक काफी परेशान था। वो मायके वालों से बार बार विनती कर रहा था लेकिन मायके वाले पत्नी को भेज नहीं रहे थे। पीड़ित पति ने बताया कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। पत्नी के ससुराल नहीं आने से जीवन बोझ लग रहा है। इसलिए मैं जीवन समाप्त कर रहा हूं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक का नाम रामगोपाल जबकि पत्नी का नाम मनीषा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पोस्टल बैलेट में धांधली का दावा, वायरल वीडियो के जरिए उठाए सवाल

संबंधित समाचार