टनकपुर: वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। दिनांक 21 फरवरी को रात्रि में तहसील पूर्णागिरि(टनकपुर) के सूखीढांग-डांडा- मीनार मोटर मार्ग में बुडम के ढेकढुंगा नामक स्थान में हुई वाहन दुर्घटना के लिए जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मालूम हो कि वाहन संख्या UK 04 TA 4712 (मैक्स वाहन) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के …

टनकपुर, अमृत विचार। दिनांक 21 फरवरी को रात्रि में तहसील पूर्णागिरि(टनकपुर) के सूखीढांग-डांडा- मीनार मोटर मार्ग में बुडम के ढेकढुंगा नामक स्थान में हुई वाहन दुर्घटना के लिए जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

मालूम हो कि वाहन संख्या UK 04 TA 4712 (मैक्स वाहन) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के फलस्वरूप उसमें सवार 14 यात्रियों की मृत्यु तथा 2 यात्री घायल हो गए थे। डीएम ने कहा है कि जनहित में उक्त दुर्घटना के सही तथ्यों की मजिस्ट्रेट जांच की जानी आवश्यक है।

जिलाधिकारी तोमर ने उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट पूर्णागिरि (टनकपुर) को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच तत्काल पूर्ण कर अपनी जांच आख्या को शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।

 

संबंधित समाचार