देहरादून: वानिकी संस्थान का सीमैप व आईसीईएमडी काठमांडू से एमओयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट, काठमांडू (नेपाल) व केंद्रीय औषधीय और सुगंधित पौध संस्थान (सीमैप) के साथ समझौता किया है। वानिकी संस्थान के महानिदेशक एएस रावत और सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने वानिकी अनुसंधान शिक्षा के विस्तार के एमओयू पर हस्ताक्षर …

देहरादून, अमृत विचार। भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट, काठमांडू (नेपाल) व केंद्रीय औषधीय और सुगंधित पौध संस्थान (सीमैप) के साथ समझौता किया है।

वानिकी संस्थान के महानिदेशक एएस रावत और सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने वानिकी अनुसंधान शिक्षा के विस्तार के एमओयू पर हस्ताक्षर किये हैं।

वर्चुअल माध्यम से आईसीईएमडी काठमांडू के महानिदेशक डॉ. पेमा ग्यामतसो के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किया गया। रावत ने कहा कि सीमैप व वानिकी संस्थान औषधीय और सुगंधित पौधों के क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञता में एक-दूसरे की मदद करेंगे। काठमांडू की संस्था के साथ समझौते से शिक्षा अनुसंधान और विकास के तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।

 

संबंधित समाचार