कन्नौज: घर में अकेली युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ (कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर में अकेली थी। तभी युवक ने दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर मारपीट कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज …

छिबरामऊ (कन्नौज)। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर में अकेली थी। तभी युवक ने दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर मारपीट कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को परिजन खेतों पर काम करने गए थे।

युवती घर पर अकेली थी। तभी गुबरिया गांव निवासी पंकज कुमार घर में घुस गया और युवती को दबोच कर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिजन जब युवक के घर शिकायत करने पहुंचे, तो अजय एवं संदीप ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

संबंधित समाचार