अमरोहा : कावड़ियों के जत्थे हरिद्वार को हुए रवाना, महाशिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए धनौरा क्षेत्र के कांवड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना होने शुरू हो गए है। ऐसे में शहर की सड़कों पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। …
अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए धनौरा क्षेत्र के कांवड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना होने शुरू हो गए है। ऐसे में शहर की सड़कों पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है।
आगामी एक मार्च को महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि पर धनौरा क्षेत्र के कांवड़िए हरिद्वार और गढ़ गंगा से जल लाकर नगर व क्षेत्र के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते है। इसके लिए शिव भक्तों के जत्थे के जत्थे कई दिन पहले हरिद्वार को रवाना होने शुरू हो जाते है। ऐसे में स्टेट हाईवे पर काफी कांवड़िए नजर आते है।
शुक्रवार को भी शहर के कई हिस्सों से कांवड़िए हरिद्वार के लिए रवाना हुए। अपनी कालोनी, मोहल्लों व गांवों के शिवालयों में मात्था टेक कांवडिए रोडवेज बस से रवाना हुए। इस दौरान सड़कों पर हर हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
