Lucknow Shiv Temples: लखनऊ के इन चमत्कारी शिव मंदिरों में लगती है भक्तों की लंबी कतार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

Lucknow Shiv Temples: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदबगी और ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई और चीजों को लेकर लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लखनऊ में नवाबी ठाट के साथ जायकेदार व्यंजन भी काफी फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ कई फेमस मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे …

Lucknow Shiv Temples: नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदबगी और ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ कई और चीजों को लेकर लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लखनऊ में नवाबी ठाट के साथ जायकेदार व्यंजन भी काफी फेमस हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ कई फेमस मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे मंदिर जिनकी मान्यता दूर-दूर तक है। वहीं नवाबों के शहर लखनऊ स्थित शिवालय भी बहुत प्रचलित हैं। देश के अलग-अलग कोने ये लखनऊ के शिव मंदिरों में लोग दर्शन करने आते हैं। कोई भी खास दिन हो या शिवरात्री का पावन अवसर इन सभी दिन शिन भक्तों का मंदिर में तांता लगता है।

शिवशंभू बहुत जल्दी अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष आयोजन की जरुरत भी नहीं पड़ती है। कोई सच्चा भक्त अगर सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना ही कर ले तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

लखनऊ के फेमस शिव मंदिर

मनकामेश्वर मंदिर

 

गोमती नदी के ही किनारे पर बायीं तरफ मनकामेश्वर महादेव के मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि प्राचीन समय में राजा हिरण्यधनु ने जब अपने दुष्मन पर विजय प्राप्त की तो उसी की खुशी में उन्होंने ‘मनकामेश्वर मंदिर’ की स्थापना की थी। इस मंदिर के शिखर पर 33 स्वर्ण कलश स्थापित किए गए हैं।

श्री कोनेश्वर महादेव

 

कुड़िया घाट पर कभी कौण्डिन्य ऋषि का आश्रम हुआ करता था। इससे कुछ दूर पर कोण्डिन्येश्वर महादेव मंदिर है, जिसे आमतौर से कोनेश्वर शिवाला कहते हैं। कोणेश्वर को लंकापति रावण का ईष्ट देवता भी माना जाता है। वीरवर लक्ष्मण ने दशानन से प्राप्त तीन उपदेशों के साथ शिव की यह उपासना पद्धति भी पाई थी।

बुद्धेश्वर महादेव

 

मोहान मार्ग के इस मंदिर का शिवलिंग गुप्तकालीन प्रमाणित किया जाता है। इस पुराने मंदिर का अब पूरी तरह जीर्णोद्धार हो चुका है। मंदिर के पीछे एक सरोवर भी है, जो इस तीर्थ की महिमा का प्रतीक है। कहा जाता है कि लक्ष्मण ने इस जलाशय में स्नान किया था।

बड़ा शिवाला

 

लखनऊ के रानी कटरा स्थित बड़ा शिवाला में स्थित सहस्त्र लिंग प्रतिमा सारे भारत में कहीं और आपको देखने को नहीं मिलेगी। वहीं कश्मीरी लोगों द्वारा निर्मित किए जाने की वजह से इस मंदिर के प्रांगण में आपको ‘संकटा देवी’, जो कि कश्मीरियों की आराध्य देवी हैं, उनकी भी एक प्रतिमा दिखेगी और ठाकुर द्वारे में शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि यह 9वीं सदी से पहले का निर्मित है।

संबंधित समाचार