अयोध्या का युवक यूक्रेन में फंसा, लोग कर रहे सलामती की प्रार्थना

अयोध्या का युवक यूक्रेन में फंसा, लोग कर रहे सलामती की प्रार्थना

अयोध्या। अयोध्या के गोसाईगंज के एक युवक के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। युवक के परिवार वाले ही नहीं बल्कि जिले के लोग उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार वालों ने युवक को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से जारी की …

अयोध्या। अयोध्या के गोसाईगंज के एक युवक के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है। युवक के परिवार वाले ही नहीं बल्कि जिले के लोग उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार वालों ने युवक को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन से सम्पर्क किया है।

गोसाईगंज के बबुआपुर निवासी सूरज तिवारी छह साल से यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। सूरज एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सूरज के दोस्त रुदौली निवासी हिमांशु ने बताया कि सोशल मीडिया पर सूरज के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली। इसे लेकर उसके परिवार से भी उन्होंने बातचीत की है। उन्होंने बताया सूरज से बात करने की कोशिश की, गुरुवार शाम उनकी सूरज से वीडियो कॉल के जरिये बात हुई है।

उन्होंने बताया कि सूरज ने उन्हें बताया यूक्रेन में जहां हैं वहां सुरक्षित हैं। सूरज के पिता विरेंद्र तिवारी, मां सुमन तिवारी व भाई नीरज तिवारी ने भारत सरकार से तत्काल अपने सूरज को यूक्रेन से सुरक्षित निकलवाने का इंतजाम करने की अपील की है। पूरा परिवार उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। अपर जिला अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि संबंधित युवक के परिवार वालों ने अभी सम्पर्क नहीं किया है। सूचना मिली है, जो भी सहायता होगी तत्काल की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Birthday Special : 74 साल के हुए बॉलीवुड के जाने-माने खलनायक डैनी, नेपाली फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

ताजा समाचार

धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा: ED को मिली छांगुर और नसरीन के 32 खातों की डिटेल, 18 खातों में तीन माह में 68 करोड़ का लेनदेन
UP में आफत की बारिश! आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, कई स्थानों पर जनजीवन ठप
Lucknow Airport: यमन से लौटा व्यापारी लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
कानपुर: सावन को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंदिरों में लगाई डॉक्टरों की ड्यूटी
गाजियाबाद: जूस में पेशाब मिलाकर कांवड़ियों को बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
कानपुर: खेतनुमा सड़कें, गोदाम तक जलभराव, ट्रांसपोर्ट नगर को कोई तो बचाओ...