हल्द्वानी: जल्द होगी बंदी रक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच महीने से बंदी रक्षक भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली इस परीक्षा के लिए शरीरिक दक्षता परीक्षा जल्द करवाने के लिए पुलिस, जेल और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तीन मार्च को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पांच महीने से बंदी रक्षक भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली इस परीक्षा के लिए शरीरिक दक्षता परीक्षा जल्द करवाने के लिए पुलिस, जेल और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तीन मार्च को बैठक होगी।

इस बैठक में तय शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाने के लिए तारीख तय की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि तीन मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। इसके बाद जल्द ही पुलिस विभाग द्वारा फिजिकल परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।

युवाओं का इंतजार जल्द खत्म हो इसके लिए आयोग की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई है, लेकिन 10 मार्च के बाद सभी परीक्षाओं को संपन्न करवाने के लिए आयोग तैयारी में जुटा है। बता दें बंदी रक्षक भर्ती के लिए प्रदेश के युवा करीब सात महीने से तैयारी में जुटे हैं। उम्मीद थी कि जल्द ही भर्ती संपन्न हो जाएगी, लेकिन विधानसभा चुनावों के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई है।

जेलों में स्टाफ की कमी होगी दूर
राज्य की जेलों में लंबे समय से बंदी रक्षकों के पद खाली होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था में भी दिक्कत हो रही है। 200 के करीब बंदी रक्षकों की इस भर्ती हो जाने के बाद जेलों में चल रही स्टाफ की कमी भी दूर होगी। इसके अलावा जेलों में होने वाली घटनाओं पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी।

संबंधित समाचार