उन्नाव: सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-उन्नाव मार्ग पर शुक्रवार देर रात तौरा गांव के निकट बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों में एक …

उन्नाव। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पुरवा-उन्नाव मार्ग पर शुक्रवार देर रात तौरा गांव के निकट बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों में एक कि शिनाख्त की पुष्टि पुलिस ने की है।

देर रात पुरवा उन्नाव मार्ग पर तौरा के निकट राहगीर निकल रहे थे तभी सड़क पर खून से लथपथ हालत में तीन युवकों के पड़े शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाइक मिली है जिससे अंदाज लगाया गया कि तीनों युवक बाइक से थे।

पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास जुटी है। खबर लिखे जाने तक कोतवाल ने बताया कि मृतकों में एक कि शिनाख्त नीरज पुत्र श्यामपाल निवासी मुंडेरा डहरौली थाना अजगैन के रूप में हुई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है साथ रहे दोनों मृतक भी उसी गांव या आसपास के होंगे। बाकी की शिनाख्त के लिए पुलिस के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: ट्रेन में सफर कर रहे मासूम की उपचार न मिलने से मौत

 

संबंधित समाचार