यूक्रेन से आने वाले को यूपी में पहुंचाने की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देश हैं कि यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देश हैं कि यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य सभी संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए जरूरी इंतजाम करें।

उल्लेखनीय है कि युद्ध के हालात से गुजर रहे यूक्रेन में बसे भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी के लिये विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से तालमेल बनाने के लिये राज्य सरकार ने राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया है। साथ ही, प्रदेश में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (0522) 1070, मोबाइल नंबर 9454441081 तथा ईमेल आईडी [email protected] है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: होलिका दहन से सड़कें बचाने की कवायद शुरू, दहन स्थल पर ईंटें और बालू बिछवाएगा नगर निगम

संबंधित समाचार