सीतापुर: ट्रक से कुचलकर लखनऊ की बुजुर्ग महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के एनएच 24 हाईवे पर लखनऊ से आ रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे मे लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार …

सीतापुर। जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के एनएच 24 हाईवे पर लखनऊ से आ रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे मे लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के मंसूर नगर शहादतगंज की निवासी माजिदा खातून 60 वर्ष अपने घर से रिस्तेदारी खैराबाद थाना क्षेत्र के असोरढ गांव के निवासी एकलाख के वहां आ रही थी। जब वह महिला बाराभारी गांव के पास प्राईवेट वाहन से उतर कर रोड क्रास कर ही थी, तभी लखनऊ की तरफ से तेज रप्तार से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी।

महिला की मौत की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। मोबाइल से काल करके रिस्तेदारो को सूचना मिली। रिस्तेदारों मे असोरढ गांव के प्रधान शबीक खान ने महिला के शव की पहचान की हैं। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि महिला लखनऊ से रिस्तेदारी में आ रही थी। ट्रक को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड के मयंक मिश्रा की जादुई गेंदबाजी से ढेर हुई राजस्थान की टीम

संबंधित समाचार