हल्द्वानी: गूगल से पूछा कस्टमर केयर नंबर, डायल किया तो गायब हो गए 45 हजार रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। पतंजलि योग ग्राम में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर जालसाज ने एक युवक को हजारों रुपये की चपत लगा दी और इस बार भी चपत लगने की वजह सर्च इंजन गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर तलाश करना बनी। पीपलपोखरा नंबर 2 फतेहपुर निवासी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने पतंजलि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पतंजलि योग ग्राम में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर जालसाज ने एक युवक को हजारों रुपये की चपत लगा दी और इस बार भी चपत लगने की वजह सर्च इंजन गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर तलाश करना बनी।
पीपलपोखरा नंबर 2 फतेहपुर निवासी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने पतंजलि में योग शिविर के लिए ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराना था और इसके नाम पर जालसाज ने उससे 45 हजार रुपये हड़प लिए। महेंद्र ने पतंजलि में ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सर्च इंजन गूगल पर नंबर सर्च किया था।
गूगल से मिले नंबर पर महेंद्र ने संपर्क किया और जालसाज के कहने पर शिविर के लिए उसने 45 हजार रुपए जमा करा दिए। बाद में फोन पर दो लाख 45 हजार रुपये की और डिमांड की गई। जिसके बाद महेंद्र को ठगी का एहसास हुआ और सीधा पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने मुखानी पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
