मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर मांगा जा रहा वोट: ओवैसी
गोरखपुर। मुसलमानों को भाजपा का डर दिखला कर मुसलमानों से वोट मांगा जाता है। लेकिन मुसलमानों को अब डर से नहीं मजबूती के साथ मतदान करना है। यह बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम के पक्ष में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित …
गोरखपुर। मुसलमानों को भाजपा का डर दिखला कर मुसलमानों से वोट मांगा जाता है। लेकिन मुसलमानों को अब डर से नहीं मजबूती के साथ मतदान करना है। यह बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 323 गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम के पक्ष में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बाले मियां के मैदान में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने जनसभा में मोहम्मद इस्लाम के राजनीति कद को बढ़ाते हुए कहा कि हमारे हैदराबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ 3 से 4 घंटा रहे।जहां-जहां योगी बढते गये। वहां-वहां भाजपा हारती गयी। ओवैसी ने कहा कि गोरखपुर 323, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र मैने मोहम्मद इस्लाम को मजबूत प्रत्याशी दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का का डर दिखाकर अखिलेश यादव मायावती और कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट का हथियार समझा गया।
ओवैसी ने कहा कि अपने आने वाली नस्ल के मुस्तकबिल के लिए डरकर नहीं मजबूती के लिए मतदान करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को मजबूर बनकर नहीं, मजबूत बनकर भयमुक्त के साथ मोहम्मद इस्लाम को जीतने का काम करें। ओवैसी कहा कि भाजपा का डर व भय दिखाकर भाजपा को हराने के लिए स्पा और बसपा एक होकर मुसलमानों का वोट लेकर भाजपा को जीता दिया।
उन्होंने कहा कि कि गोरखपुर में एआई एमआईएम ने मोहम्मद इस्लाम को जिलाध्यक्ष बनाया। इस्लाम ने मुसलमानों के अलावा हर वर्गों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर 323 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहम्मद इस्लाम ने जनसभा में आये हुए सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि संघर्षों की बुनियाद पर मैं चुनाव लड़ रहा हूं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का वोट के रूप में आशीर्वाद मिला तो निश्चित तौर पर अपने जीवन को समर्पित कर क्षेत्र का विकास करूंगा। जनसभा का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी और पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी ने किया। जनसभा में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: कुंडा में सपा प्रत्याशी पर हमला, प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनाव आयोग से शिकायत
