मुरादाबाद : हत्या मामले में कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा निवासी मोहम्मद शमीम की हत्या के मामले में कोर्ट ने कटघर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मोहम्मद शमीम का शव दो जनवरी को प्रेम वंडर लैंड के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। उस समय कटघर पुलिस ने इसे हादसा बताया था, जबकि मृतक के परिजन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा निवासी मोहम्मद शमीम की हत्या के मामले में कोर्ट ने कटघर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मोहम्मद शमीम का शव दो जनवरी को प्रेम वंडर लैंड के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। उस समय कटघर पुलिस ने इसे हादसा बताया था, जबकि मृतक के परिजन इसे हत्या बता कर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो परिजनों ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गुइयां बाग नई आबादी निवासी मोहम्मद समीर ने कोर्ट में इस्थगासा दाखिल किया था। इसमें बताया कि दो जनवरी की रात करीब आठ बजे उनके पिता मोहम्मद शमीम मोहल्ले के ही सलीम के बेटे के हकीके की दावत में शामिल होने प्रेम वंडर लैंड गए थे। वहां से वह घर नहीं लौटे। तीन जनवरी की सुबह उनका का शव प्रेम वंडर लैंड रेलवे क्रासिंग के पास मिला था।

उनके सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए कटघर थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। शव का पंचनामा भरवाकर आश्वासन देकर टाल दिया था। पीड़ित ने एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। तब पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने कटघर के प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करके विवेचना करने और एफआईआर की प्रति अदालत को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार