लखनऊ: प्रयागराज में मतदान केंद्र से 10 मीटर की दूरी पर बम विस्फोट, एक की मौत, एक घायल
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर रविवार को पांचवे चरण के मतदान के बीच भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज में मतदान केंद्र से महज 10 मीटर की दूरी पर बम विस्फोट होने की घटना सामने आई है। घटना में धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथ बुरी तरह घायल हो गया। इस …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर रविवार को पांचवे चरण के मतदान के बीच भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज में मतदान केंद्र से महज 10 मीटर की दूरी पर बम विस्फोट होने की घटना सामने आई है। घटना में धमाके से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथ बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
मामले की जानकारी देते हुए प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि करेली थाना क्षेत्र में मतदान केंद्र के कुछ दूरी पर रामगढ़ कोरांव के रहने वाले दो युवक अर्जुन कोल और संजय कोल साइकिल पर एक झोले में देशी बम भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान बम फट गए।
धमाके से साइकिल चला रहे अर्जुन (21) के चिथड़े उड़े गए और मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह बेहोश है, इसलिए बयान दर्ज नहीं हो सका है। पता लगाया जाएगा कि युवक किस बैरिकेडिंग या चेकपोस्ट को पार कर बम लाये थे? बम किससे लिया था और किसे देने जा रहे थे? जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इधर एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रतापगढ़ में कुंडा में सपा प्रत्याशी पर हमला
लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से सपा के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमले की घटना प्रकाश में आई है। मामले को लेकर गुलशन यादव ने कुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है। गुलशन यादव का आरोप है कि रविवार को वोटिंग के दौरान वे मतदान केंद्रों का मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़पुर में बहनोई गांव के पास विरोधी प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के समर्थकों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया और तोड्फोड़ की। साथ ही उनके समर्थकों से मारपीट भी की।
यह भी पढ़ें: बरेली: आईएमए ने किया बरेली पुलिस का 24 घंटे में डॅा. केशव अग्रवाल गोलीकांड के खुलासे का शुक्रिया
