हल्द्वानी: दुकान में चोरी भी की, फिर आग भी लगा दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह चोरी करने के बाद घटनास्थल पर आगजनी भी कर रहे हैं। यही नहीं डीआईजी आवास के पास समीप चोरों ने इस दोहरे दुस्साहस को अंजाम दिया है। अयारपाटा निवासी दीप्ति जोशी की क्षेत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह चोरी करने के बाद घटनास्थल पर आगजनी भी कर रहे हैं। यही नहीं डीआईजी आवास के पास समीप चोरों ने इस दोहरे दुस्साहस को अंजाम दिया है। अयारपाटा निवासी दीप्ति जोशी की क्षेत्र स्थित नैनी रिट्रीट होटल के समीप अपनी दुकान है।

यह दुकान डीआईजी आवास के निकट है। रविवार रात रोजाना की तरह वह और उनके परिजन दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब दो बजे नैनी रिट्रीट होटल के सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी दुकान से आग की लपटें उठती देखी। जिसके बाद उन्होंने होटल के अन्य कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।

कर्मचारियों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था। सोमवार सुबह जब क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने दुकान स्वामी को इसकी जानकारी दी। मनोज साह ने बताया कि क्षेत्र नशेड़ी और अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है।

चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट और अन्य सामान चोरी कर लिया है। साथ ही दुकान में रखी करीब 4000 की नकदी भी गायब है। उन्होंने बताया कि आग लगाने के कारण हजारों का नुकसान हो गया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार