ऋषिकेश: हाथी ने साधु को कुचलकर मार डाला, दो साधुओं ने भागकर बचाई जान
देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रविवार की आधी रात को सड़क किनारे सो रहे एक साधु को हाथी ने पैर से कुचल कर मार डाला। दो साथी साधुओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने साधु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में …
देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रविवार की आधी रात को सड़क किनारे सो रहे एक साधु को हाथी ने पैर से कुचल कर मार डाला। दो साथी साधुओं ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने साधु का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
रविवार देर रात स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सड़क किनारे हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी 50 वर्षीय साधु मदन दास सो रहे थे। इस दौरान हाथी की चिंघाड़ सुनकर साधु की नींद खुल गई। डर की वजह से उन्होंने आसपास सो रहे साधुओं को भी उठाने की कोशिश की। इसी बीच हाथी नजदीक पहुंच गया और साधु को पैर से कुचल दिया। हाथी के कुचले जाने से मदन दास की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही सो रहे दो अन्य साधुओं ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मदन दास के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि साधु क्षेत्र में कई सालों से सड़क किनारे ही सोता था।
