हल्द्वानी: डीजल चोरी कर रहा था पकड़ा गया
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज बस से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवहन निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए चालक की सेवाएं समाप्त कर दी गई। मामले के अनुसार काठगोदाम डिपो में तैनात विशेष श्रेणी वाले चालक ने रामपुर डिपो के चालक के साथ मिलकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज बस से डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवहन निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए चालक की सेवाएं समाप्त कर दी गई। मामले के अनुसार काठगोदाम डिपो में तैनात विशेष श्रेणी वाले चालक ने रामपुर डिपो के चालक के साथ मिलकर डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया।
उसके पास से डीजल भी बरामद किया गया है। काठगोदाम डिपो में तैनात चालक ने बीती 17 फरवरी को रामपुर डिपो में तैनात चालक के साथ मिलकर रुद्रपुर डिपो कार्यशाला में खड़ी रोडवेज बस से डीजल चोरी किया था।
उन्होंने बस के अंदर से डीजल टैंक खोला और पाइप के जरिए तेल निकाला। दोनों को कार्यशाला गेट पर तैनात चौकीदार ने अन्य कर्मियों की मदद से रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में रुद्रपुर डिपो प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी दी गई। इस पर डिपो प्रबंधन ने चालक से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन दोष सिद्ध होने पर काठगोदाम डिपो एआरएम सुरेश चौहान ने चालक की सेवा समाप्त कर दी है उसकी देयक व विभागीय सिक्योरिटी जब्त कर ली गई है।
