हरदोई: कच्ची शराब से हुई युवक की मौत, बदमाशों को बचाने में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में कच्ची शराब की वजह से एक युवक की जान चली गई। पचदेवरा थाने के उदयपुर में हुए इस सनसनीखेज़ मामले में शामिल शराब माफियाओं को बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है। बता दें कि उदयपुर निवासी महेश सिंह अपने बेटों के साथ खेती-बाड़ी करके किसी तरह अपना घर-परिवार चला रहा …

हरदोई। जिले में कच्ची शराब की वजह से एक युवक की जान चली गई। पचदेवरा थाने के उदयपुर में हुए इस सनसनीखेज़ मामले में शामिल शराब माफियाओं को बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है।

बता दें कि उदयपुर निवासी महेश सिंह अपने बेटों के साथ खेती-बाड़ी करके किसी तरह अपना घर-परिवार चला रहा था। मंगलवार की शाम उसका 26 वर्षीय पुत्र सचिन सिंह घर में था। महेश सिंह के बताने के मुताबिक उसी गांव के रामभजन का पुत्र मनोज उर्फ नन्हू सचिन को अपने घर बुला ले गया।

महेश का सीधा आरोप है कि शाम को अंधेरा होने पर रामभजन का पुत्र मनोज उर्फ नन्हू अपने भाइयों प्रेम सिंह और आल्हा की मदद से उसे बेहोशी की हालत में दरवाजें के सामने फेंक कर फरार हो गए।

इस हालत में सचिन को देख कर महेश के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। इलाज के दौरान अनंगपुर के पास उसने दम तोड़ दिया। महेश का आरोप है कि, रामभजन के यहां बेखौफ हो कर कच्ची शराब का जानलेवा धंधा किया जाता है। और तो और पुलिस से सांठ-गांठ होने से कोई कुछ बोलने से कतराता है।

पुलिस का साथ मिलने से शराब बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। महेश का ये भी आरोप है कि सचिन की मौत के केस में पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। हालांकि पचदेवरा पुलिस अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों से इंकार कर रही है।

पढ़ें-अयोध्या: 1 अप्रैल से जिले में होगी गेहूं की खरीद, शुरू कर दी गईं तैयारियां

संबंधित समाचार