बिजनौर : गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना देहात। मंगलवार बीती रात क्षेत्र में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे मं उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे …

बिजनौर/नगीना देहात। मंगलवार बीती रात क्षेत्र में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे मं उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाडपुर चांदला निवासी आशीष 27 वर्ष पुत्र नरदेव मंगलवार की देर रात बुंदकी रोड पर पैदल पैदल जा रहा था। पीछे से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमित शुक्ला, एसडीएम नगीना नव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया ।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : विद्युत लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता