मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर दुराचार, वीडियो किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर अमरोहा में रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने जब दूसरी जगह शादी कर ली तो उसका उत्पीड़न करने लगा। विरोध करने पर युवती की अश्लील क्लिप वायरल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर अमरोहा में रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ दुराचार किया। बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने जब दूसरी जगह शादी कर ली तो उसका उत्पीड़न करने लगा। विरोध करने पर युवती की अश्लील क्लिप वायरल कर दी। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवक के झांसे में आई युवती मझोला थाना क्षेत्र के मनोहरपुर में रहने वाली है। युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब दो साल पहले अमरोहा में रहने वाले युवक ने उसे फोन किया। इसके बाद वह रोजाना फोन करने लगा। युवती के अनुसार वह उससे मिलने मुरादाबाद आया और बाद में उसे अमरोहा बुलाया।

अमरोहा में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में जब युवती ने शादी की बात बोली तो आरोपी पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। इंकार करने पर वह शादी करने से मुकर गया। युवती के अनुसार इसके बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली। करीब एक माह पहले फिर आरोपी ने फोन करके बुलाया।

मिलने न आने पर उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण वह आरोपी से मिलने पहुंची तो उसने फिर दुराचार का प्रयास किया। युवती का आरोप है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया, जिससे उसकी काफी बदनामी हो रही है। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार