बहराइच: संजय सेतु पुल होगा फोरलेन, सड़क भी की जाएगी चौड़ी, नितिन गडकरी ने सांसद को भेजा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल पर कुछ दिनों पूर्व दरार आ गया था। जिससे आवागमन वन साइड हो गया था। सांसद ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर पुल के चौड़ीकरण की मांग की थी। अब केंद्र सरकार के मंत्री का पत्र आया है। इससे जिलेवासियों में उम्मीद जगी है। बहराइच जिले …

बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल पर कुछ दिनों पूर्व दरार आ गया था। जिससे आवागमन वन साइड हो गया था। सांसद ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर पुल के चौड़ीकरण की मांग की थी। अब केंद्र सरकार के मंत्री का पत्र आया है। इससे जिलेवासियों में उम्मीद जगी है।

बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में घाघरा नदी पर संजय सेतु पुल स्थित है। इस मार्ग से बहराइच के साथ श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी और लखनऊ के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन आवागमन करते हैं। लेकिन संजय सेतु पुल लगभग 60 से 70 वर्ष पुराना होने के चलते अब धोखा देने लगा है। एक सप्ताह पूर्व पुल का गटर टूट गया था। जिससे आवागमन वन साइड कर दिया गया था। लोगों को काफी दिक्कत हुई थी।

बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड

इसको देखते हुए सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने केंद्र सरकार के परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर पुल के चौड़ी करण करने की मांग की थी। सड़क और परिवहन मंत्री ने सांसद को पत्र भेजा है। जिसमें मंत्री ने लिखा है कि बहराइच बाराबंकी मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 पर घाघराघाट पुल (संजय सेतु) है। इस मार्ग का चार लेन का चौड़ीकरण होगा। परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त है।

साथ ही परियोजना के डीपीआर का कार्य प्रगति पर है। सड़क मंत्री का कहना है कि चार लेन सड़क बनने के साथ ही पुल का चार लेन में चौड़ीकरण किया जाएगा। इस पर अचार संहिता खत्म होते ही कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर जिलेवासियों में हर्ष है। साथ ही लोगों को जर्जर पुल से छुटकारा मिल जाएगा।

बाढ़ के समय भी होती है दिक्कत

घाघराघाट नदी में अगस्त और सितंबर माह में अधिक पानी आ जाता है। जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। पानी अधिक होने के चलते भी पुल की स्थिति जर्जर हो जाती है। ओवर लोड वाहनों के निकलने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता से की मतदान की अपील, कहा- विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए करें वोट

संबंधित समाचार