Prithviraj: 3 जून को रिलीज होगी खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 03 जून को रिलीज होगी। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर,संजय दत्त और सोनू सूद की अहम भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय ‘पृथ्वीराज चौहान’ के किरदार में नजर आएंगे।वहीं फिल्म में मानुषी छिल्लर …
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 03 जून को रिलीज होगी। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के अलावा मानुषी छिल्लर,संजय दत्त और सोनू सूद की अहम भूमिका है। इस फिल्म में अक्षय ‘पृथ्वीराज चौहान’ के किरदार में नजर आएंगे।वहीं फिल्म में मानुषी छिल्लर ‘राजकुमारी संयोगिता’ के किरदार में नजर आएंगी।
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। एक्टर की फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज डेट एक बार फिर बदली है। अक्षय ने रिलीज डेट बदलने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।
फिल्म का नया पोस्टर शेयर करके अक्षय ने लिखा, खुश हूं कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की गाथा अब जल्दी 3 जून को बड़े पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।
पढ़ें-बलिया के अखार गांव में भाजपा उम्मीदवार दया शंकर सिंह की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे
