बहराइच: विश्व वन्यजीव दिवस पर आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम, चित्रों के द्वारा जगाया गया वन्यजीवों के प्रति प्रेम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विश्व वन्यजीव दिवस पर गुरुवार को विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 30 प्रकार के वन्य जीवों के साथ पक्षियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके संरक्षण पर बल दिया गया। छात्रों के बीच टॉक शो भी हुआ। विश्व वन्य जीव दिवस पर गुरुवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर …

बहराइच। विश्व वन्यजीव दिवस पर गुरुवार को विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 30 प्रकार के वन्य जीवों के साथ पक्षियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके संरक्षण पर बल दिया गया। छात्रों के बीच टॉक शो भी हुआ।

विश्व वन्य जीव दिवस पर गुरुवार को कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर के बक्शीपुरा स्थित रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में वन एवं वन्य जीव संरक्षण पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित किया गया। फ्रेंड्स क्लब की ओर से क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने वन्य जीवों के चित्र व टाक शो के माध्यम से छात्र छात्राओं को पर्यावरण तथा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

फ्रेंड्स क्लब के अद्यक्ष ने वन्यजीवों के बारे में विस्तार से बताया

अध्यक्ष ने छात्र छात्राओं को कतर्नियाघाट के क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति, जैव विविधता, गेरुआ तथा कौड़ियाला नदियों, जंगल में पाए जाने वाले पछियों, वन एवं जलीय जीवों के बारे में विस्तार से बताया। लखमानी ने बारी बारी से बाघ, तेंदुआ, जंगली हाथी, चीतल, डॉल्फिन, घड़ियाल, मगरमच्छ समेत 30 वन्य जीवों के चित्र दिखाये और उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में बच्चों को बाघ व तेंदुए, चीतल हिरण व बारहसिंहा, घड़ियाल व मगरमच्छ में अंतर समझाया, साथ ही जंगल में देश के राष्ट्रीय पशु बाघ की गणना कैसे होती है इसके बारे में बताया। अंत में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने और पानी की बर्बादी न करने के प्रति प्रेरित किया।

मौके पर क्लब सचिव राजीव श्रीवास्तव, स्कूल प्रबंधक मीरा सिंह, शिक्षक लल्लू राम मौर्य, सुरेश चंद्र, अवधेश कुमार मिश्रा, डी पी दिवेदी, अर्चना श्रीवास्तव, सावित्री सिंह, बबिता तिवारी, शिखा वर्मा, अनामिका वर्मा, श्वेता सिंह, सुशील कुमार वर्मा समेत सैकडो़ की संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत: चोरी में पकड़े गए बेटे की कोतवाली पहुंची मां ने कर दी पिटाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता