Birthday Special: 25 साल की हुईं जाह्नवी कपूर, इतनी कम उम्र बनी करोड़ों की मालकिन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जाह्नवी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कम समय में उन्होंने आज बॉलीवुड की हाईएस्ट …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जाह्नवी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। कम समय में उन्होंने आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हुई हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो जाह्नवी हर फिल्म के 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। जाह्नवी ने पहली फिल्म धड़क के लिए महज 45 लाख रुपये मिले थे। इसके साथ एंडोर्समेंट और मॉडलिंग से भी वो मोटी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस बहुत से सामाजिक संस्थाओं को अच्छे काम के लिए सपोर्ट करती हैं और दान करती हैं।
वहीं बात करें एक्ट्रेस की नेट वर्थ की रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2022 में जाह्नवी की कुल संपत्ति 60 करोड़ से उपर है। वहीं उनकी वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ में नजर आएंगी। इसके साथ वो तख्त, मिली और दोस्ताना 2 में दीखेंगी।
पढ़ें-अमृतसर के BSF मेस में जवान ने की फायरिंग, चार हवलदारों को मारकर खुद भी दी जान
