काशीपुर: दहेज प्रताड़ना में पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक नहीं लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी पूजा ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में तहरीर देकर कहा …
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक नहीं लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर जलाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
लक्ष्मीपुर लच्छी निवासी पूजा ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह 26 अप्रैल 2019 को अरुण कुमार निवासी सोनाली विहार रुड़की एवं हाल निवासी हरिकृष्णा इंटर प्राइजेज लालकुआं (नैनीताल) के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अरुण के अलावा सास मालती, ससुर राजेश, ननद संध्या यादव और अर्चना यादव पांच लाख कैश व बाइक लाने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
शादी के 25 दिन के अंदर ही ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सास व पति ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की तथा जलाकर मारने का प्रयास भी किया था। पीड़िता ने बताया कि उसे तीन बार ससुराल से निकाला जा चुका है। इसी बीच उसने बेटी को जन्म दिया। 14 जनवरी 2021 को ससुरालियों ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने रुड़की पुलिस को फोन किया तो बमुश्किल उसे बचाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
