दिल्ली से लाकर उत्तराखंड में खपाने का था प्लान, नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
देहरादून, अमृत विचार। बड़े हाईटेक शहरों की तरह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी नकली नोटों का कारोबार फैलने लगा है। रविवार को पुलिस ने कैलानी गेट चकराता के निकट नकली नोटों के साथ एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2000 के 334 नकली नोट कुल 6 लाख 68 हजार …
देहरादून, अमृत विचार। बड़े हाईटेक शहरों की तरह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी नकली नोटों का कारोबार फैलने लगा है। रविवार को पुलिस ने कैलानी गेट चकराता के निकट नकली नोटों के साथ एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से 2000 के 334 नकली नोट कुल 6 लाख 68 हजार रुपये और 148 असली नोट 500 रुपये, 200 रुपये,100 रुपये और 50 रुपये 80020 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों बताया कि वह दोस्त हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। कुछ महीने पहले इन लोगों ने नकली नोटों को दुकानदारों और मॉल आदि में चलाया था। पुन: नकली नोटों को चलाये जाने के लिये चकराता क्षेत्रान्तर्गत आये थे।
मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने नकली नोटों के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी बी 146/10 स्ट्रीट न0-20 सुभाष मोहल्ला निकट डीटीसी डिपो नार्थ गौडा गढी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली और प्रेमलता पुत्री स्व. सूरत सिंह निवासी 5 श्रीराम रोड सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइंस उत्तरी दिल्ली बताया। उनका मकसद नकली नोटों को असली के रूप में चलाकर मोटा मुनाफा कमाना था। वह नकली नोटों को दिल्ली से लाते हैं। विवेचना चकराता थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह भाटी करे हैं। अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
