नैनीताल: फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने कसी कमर, कंट्रोल बर्निंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने कमर कसनी शुरू कर दी है। गर्मीं के सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। जिससे किसी भी तरह से होने वाले नुकसान से जंगलों को बचाया जा सके। मनोरा रेंज के वन दारोगा रमेश चंद्र ने …

नैनीताल, अमृत विचार। फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने कमर कसनी शुरू कर दी है। गर्मीं के सीजन में जंगलों को आग से बचाने के लिए कंट्रोल बर्निंग की जा रही है। जिससे किसी भी तरह से होने वाले नुकसान से जंगलों को बचाया जा सके।

मनोरा रेंज के वन दारोगा रमेश चंद्र ने बताया कि वन विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार एक मार्च से 15 जून तक फायर सीजन होता है। इस सीजन में जंगलों में लगने वाली आग पर काबू पाने के लिए विभाग की ओर से कई तरह की रोकथाम की जाती है, जिनमें बर्निंग कंट्रोल मुख्य है।

बताया कि मनोरा रेंज के जंगल में वन विभाग ने पांच किमी के दायरे में कंट्रोल बर्निंग कर जंगल में मौजूद पिरूल और सूखे पत्तों को जलाया। इस दौरान जंगल की सफाई कर पिरूल और आग लगने की संभावना वाले घासफूस को जलाया गया। फायर सीजन को देखते हुए लगातार कंट्रोल बर्निंग का कार्यक्रम जारी रहेगा।

संबंधित समाचार