प्रियंका गांधी संक्षिप्त दौरे पर पहुंची जयपुर, सीएम गहलोत के साथ चुनाव प्रबंधन को लेकर करेंगी चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार को संक्षिप्त यात्रा पर जयपुर पहुंची। वह कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के साथ यहां पहुंचीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गुजरात कांग्रेस के प्रमुख डॉ. रघु शर्मा ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की। पार्टी सूत्रों के अनुसार गांधी पांच राज्यों …

जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार को संक्षिप्त यात्रा पर जयपुर पहुंची। वह कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला के साथ यहां पहुंचीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, गुजरात कांग्रेस के प्रमुख डॉ. रघु शर्मा ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी आगवानी की। पार्टी सूत्रों के अनुसार गांधी पांच राज्यों के चुनावों के प्रबंधन पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगी। कांग्रेस नेता का जयपुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। जयपुर हवाई अड्डे से प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ एक कार में होटल के लिये रवाना हुईं।

इसे भी पढ़ें-

पीएम मोदी बोले- हमारी सरकार ने कैंसर, हृदयरोग जैसी बीमारियों के इलाज के लिए 800 से ज्यादा दवाइयों के दामों को किया कंट्रोल

 

संबंधित समाचार