रामनगर: विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे के गोली मार दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। दो पक्षों में विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे के गोली मार दी। दिन दहाड़े चली गोली की घटना से लोगो मे अफरा तफरी मच गईं। घायल को चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर गोली लगने से नाराज युवक के …

रामनगर, अमृत विचार। दो पक्षों में विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे के गोली मार दी। दिन दहाड़े चली गोली की घटना से लोगो मे अफरा तफरी मच गईं। घायल को चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर गोली लगने से नाराज युवक के परिजनों और समर्थकों ने रामनगर चिकित्सालय के बाहर जमकर हंगामा काटा।

सोमवार को दिन में यही कोई बारह बजे रानीखेत रोड स्थित एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो पक्षों में जमकर झड़प हुई। एक पक्ष के लोगो ने नजदीक से तमंचे से गोली चला दी जिसमे बंबाघेर निवासी सुरेश लाल का 25 वर्षीय पुत्र राजकुमार जो कि रामनगर नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारी है के गले में गोली लगी।

जिसको आनन-फानन में रामनगर चिकित्सालय लाया गया। राजकुमार के गोली लगने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादाद में लोग रामनगर चिकित्सालय के बाहर एकत्र हुए। और पुलिस और आरोपी के खिलाफ जमकर नाराजगी की गई। तथा आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई । उधर कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि राजकुमार के गर्दन पर 12 बोर के तमंचे से फायर हुआ है। और राजकुमार के बयान के आधार पर सागर ने उस पर फायर किया।

जबकि पप्पी और मंगू भी साथ थे। पुलिस तीनो आरोपियों पकड़ने के लिए जुट चुकी है। उधर राजकुमार की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सको ने उसको हायर सेंटर रैफर कर दिया। जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों में से एक पर पहले से ही मुकदमे चल रहे है। बताया जाता है कि गोली चलाने आरोपियों की संख्या तीन है। जल्द ही तीनो को गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार